चांपा।चांपा शासकीय एम एमआर पीजी महाविद्यालय चांपा में कला वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम दिनांक 21 अगस्त को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को नई शिक्षा नीति के बारिकियों, क्रेडिट उसके पाठ्यक्रम व मूल्यांकन पद्धति आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कला संकाय के प्राध्यापक डॉक्टर डी एन बंजारे द्वारा पाठ्यक्रम-डीएससी, डीएसई,जी ई तथा व्ही ऐसी के बारे में बताया गया। डॉक्टर बी आर महिपाल ने क्रेडिट व मूल्यांकन पद्धति को स्पष्ट किया। इसी कड़ी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रभारी डॉक्टर एस पी भारद्वाज ने छात्रों को बताया की विश्व विद्यालय द्वारा ली जाने वाली सैद्धांतिक परीक्षा के अंक 70 व महाविद्यालय द्वारा ली जाने वाली आंतरिक परीक्षा के 30 अंक हैं। और पास होने के लिए 40 अंकों की जरूरत है। डॉक्टर सुनीता राठौर तथा डॉक्टर रमेश मिश्रा ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। इसी तरह वाणिज्य विभाग के डॉक्टर व्ही एम दांडेकर व डॉक्टर व्ही के शर्मा एवं विज्ञान संकाय के डॉक्टर मीनाक्षी चंद्रा डॉक्टर नीलिमा पांडे तथा डॉक्टर एल पी मिरी द्वाराअपने संकाय के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं विद्यार्थियों के शंका का समाधान किया। इसी बीच सभी संकायो द्वारा एंबेसडर छात्र-छात्राओं का भी चयन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एच पी खैरवार ने कहा कि यह मार्गदर्शन का कार्य सतत रूप से चलता रहेगा जिससे विद्यार्थी पाठ्यक्रम को भली भांति समझ सके।



