नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। यह लगातार 13वां मौका था जब पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया और राष्ट्र के नाम संदेश दिया।
इस ऐतिहासिक संबोधन के साथ ही वह भारत के संसदीय इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे
2014 में देश की सत्ता संभालने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 15 अगस्त को देश को संबोधित किया। अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस भाषण के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है।
इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 के बीच लगातार स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया था।
नेहरू के नाम है बड़ा रिकॉर्ड
भारत में लगातार सबसे ज्यादा बार स्वतंत्रता दिवस भाषण देने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम है। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार 17 बार लाल किले से तिरंगा फहराया था।
21 तोपों की सलामी के साथ फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक गरिमा के साथ लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के साथ ही सेना मे 21 तोपों की गगनभेदी सलामी दी, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया।



