Latest Posts

Raipur Police News: कमल विहार में लगे इलेक्ट्रीक केबल को चोरी करते 2 गिरफ्तार

Raipur Police News: इलेक्ट्रीक केबल को काट कर किए चोरी

Raipur Police News: आरोपियों के कब्जे से चोरी का केबल व प्रकरण में प्रयुक्त टीव्हीएस मोपेड जब्त

रायपुर। कमल विहार में केबल चाेरी के आराेप में टिकरापारा पुलिस ने युवकाें काे गिरफ्तार किया है। वहीं आराेपियाें के पास से चाेरी के केबल भी जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर प्रकरण में आरोपियों को चोरी गए मशरूका के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत द्वारा शहर में हो रहे चोरी के घटनाओं में अकुंश लगाने के लिए लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी के लिए निर्देश दिया गया है। 9 अप्रैल 2026 को प्रार्थी राहुल सिन्हा द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि कौशल्या माता विहार (कमल विहार) में 2 व्यक्ति टीव्हीएस मोपेट के साथ केबल लेकर संदिग्ध अवस्था में मिले है, कि सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपियों को पकडकर कडाई से पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा कमल विहार में लगे इलेक्ट्रानिक केबल को आरी पत्ती ब्लेड से काट कर चोरी करना स्वीकार किए।

Raipur Police News: गिरफ्तार आरोपी

01. रामकुमार राठौर पिता राम स्वरूप राठौर उम्र 43 वर्ष साकिन ग्राम मगदुमापुर पोस्ट मिया गंज थाना कनौज जिला उत्तरप्रदेश हाल पता ग्राम टेमरी भीषम भंडारी का किराये का मकान वार्ड नंबर 15 थाना माना जिला रायपुर

02. अंकित कुमार बनिया (गुप्ता) पिता राजकिशोर गुप्ता उम्र 22 साल सा. ग्राम पंचायत सिहारी पट्टी वीरसिंहपुर पोस्ट बरयेपुर थाना धाता जिला फतेपुर उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम टेमरी भीषम भंडारी का किराये का मकान वार्ड नंबर 15 थाना माना जिला रायपुर

 

Latest Posts

Don't Miss