Latest Posts

Raipur Police News: ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 6 गिरफ्तार

Raipur Police News:एंटी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम ने की कार्रवाई

Raipur Police News: रायपुर। एंटी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम ने शुक्रवार को सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले आरोपी प्रेम नगर शिव मंदिर गुढिय़ारी निवासी राजा साहू (29), गुलाब नगर गुढिय़ारी निवासी अभय साहू (22), गोंडवारा रोड अनुग्रह काम्पलेक्स खमतराई निवासी मंजीत सिंह (32), रामसागरपारा हनुमान मंदिर के पीछे आजाद चौक निवासी रोहित मोटवानी (29), हरीश सकलेचा (41), परशुराम नगर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी आकाश सिन्हा (36) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढिय़ारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा स्थित ओवरब्रिज के नीचे कुछ व्यक्ति ऑन लाइन सट्टा संचालित कर रहे हंै।

सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम राजा साहू एवं अभय साहू होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाइल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाइन बैटिंग साईट्स ष्टह्म्द्बड्ढद्गह्ल99.ह्म्द्गस्र.ष्शद्व के मास्टर आईडी के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा (बैटिंग) संचालित करना पाया गया तथा कुछ मोबाइल नंबरों से कॉलिंग कर सीधे क्रिकेट मैच के हार-जीत एवं सेशनवाईज दांव लगा रहा थे।

उक्त दोनों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मंजीत सिंह एवं रोहित मोटवानी से कॉलिंग नंबरों पर क्रिकेट मैच में हारजीत का दांव लगाकर हारने एवं जीतने वाले व्यक्तियों से कुछ प्रतिशत कमीशन के रूप में लेना बताया गया, जिस पर आरोपियों की पतासाजी कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई, इस दौरान मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा एवं आकाश सिन्हा को मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया।

Latest Posts

Don't Miss