Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जिला अधिवक्ता संघ (बार एसोसिएशन) के आगामी चुनाव के लिए बिगुल बजते ही प्रत्याशियों ने मैदान संभाल लिया है। कचहरी परिसर अब केवल केस की पैरवी का केंद्र नहीं, बल्कि चुनावी चर्चाओं और रणनीतियों का मुख्य अड्डा बन चुका है। इस बार के चुनावी दंगल में उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यकांत पाटस्कर ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। वे अपने अधिवक्ता साथियों के साथ पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Raipur News: सघन जनसंपर्क और अधिवक्ताओं का समर्थन
सूर्यकांत पाटस्कर ने अपने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए कचहरी के हर चैंबर और बार रूम में दस्तक देना शुरू कर दिया है। वे न केवल वरिष्ठ वकीलों का आशीर्वाद ले रहे हैं, बल्कि युवा अधिवक्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुन रहे हैं। उनके प्रचार का मुख्य केंद्र संवाद और समन्वय है। पाटस्कर का मानना है कि संघ का नेतृत्व ऐसा होना चाहिए जो हर स्तर के अधिवक्ता के लिए सुलभ और मददगार साबित हो।
Raipur News: मैदान में कांटे की टक्कर
रायपुर बार एसोसिएशन का चुनाव हमेशा से ही प्रतिष्ठा का विषय रहा है। इस बार भी उपाध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन सूर्यकांत पाटस्कर के सरल स्वभाव और वर्षों के अनुभव के कारण उन्हें अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिलता दिख रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि पाटस्कर ने हमेशा अधिवक्ताओं के सुख-दुख में साथ दिया है, जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में अवश्य मिलेगा। अधिवक्ताओ के सुख दुख व हर समस्याओ में साथ खड़े रहते है



