Latest Posts

रहवासी क्षेत्र के बिजली खम्बे मे लगी आग मोहल्ले मे दहशत

दमकल वा लोगो की मदद से आग पर पाया गया काबू

कोरबा (संवाद साधना )। आज़ अचानक लगभग 11:30 बजे पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर के सामने लगे एल टी लाइन के खम्बे मे अचानक आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले मे दहशत का माहौल बन गया आग लगने का क्या कारण हैं अभी पता नही चला हैं। फिलहाल लोगो की जागरूकता के कारण और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

लोगो का मानना हैं की शार्ट सर्किट या अधिक गर्मी के कारण, लोड बढ़ना भी कारण माना जा रहा हैं। हाला कि इस आग से घरों मे क्या क्या नुकसान हुआ हैं की जानकारी प्राप्त नही हो पाई हैं।

बहरहाल बस्ती मे दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

Latest Posts

Don't Miss