Raipur Crime News: शहर में पुलिस कर रही बाइक से गश्त
Raipur Crime News: रायपुर। खरोरा में पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। थाना प्रभारी कृष्ण कुशवाहा के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर लगाम लग रही है। थाना प्रभारी कृष्ण कुशवाहा स्वयं पुलिस टीम के साथ देर रात तक बाइक पर गश्त कर रहे हैं। वे शहर की गलियों, मोहल्लों, चौक-चौराहों और ढाबों पर अचानक चेकिंग कर रहे हैं। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और जुआ खेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime News: बाइक से गश्त कर बदमाशों को पकड़ रही पुलिस
इस अभियान के तहत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस की इस सख्ती से शराबियों और जुआरियों में हड़कंप है।पहले पुलिस पेट्रोलिंग कार से गश्त करती थी, जिससे असामाजिक तत्व पुलिस को देखकर भाग जाते थे। इस समस्या को देखते हुए टीआई कृष्ण कुशवाहा ने नई रणनीति अपनाई है। अब पुलिस टीम बाइक पर गश्त कर रही है, जिससे अचानक पहुंचकर असामाजिक तत्वों को पकड़ना आसान हो गया है।

Raipur Crime News:सख्ती से सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और जुआ खेलने की घटनाओं में कमी आई
नगरवासियों का कहना है कि टीआई की सख्ती से सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और जुआ खेलने की घटनाओं में कमी आई है। पुलिस ने बताया कि नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




