Latest Posts

Raipur Police News: गुम 100 मोबाइल काे पुलिस ने 9 राज्यों से ट्रेस कर लौटाए

Raipur Police News: रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने करीब 20 लाख रुपए कीमत के 100 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को वापस कर दिए। ये मोबाइल फोन सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से ट्रेस किए गए। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार से मिले हैं। 2026 में अब तक 300 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इनकी कुल कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

Raipur Police News: तकनीकी जांच से मिले मोबाइल

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गुम मोबाइल के आवेदनों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग की मदद से मोबाइल फोन का पता लगाया। कई मोबाइल ऐसे लोगों के पास मिले जो उन्हें इस्तेमाल कर रहे थे। साइबर सेल द्वारा जानकारी देने के बाद कुछ लोगों ने मोबाइल फोन कूरियर के जरिए रायपुर भेज दिए, जबकि कुछ मामलों में अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से मोबाइल बरामद किए गए।

Raipur Police News: पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत www.ceir.gov.in पोर्टल पर इसकी जानकारी दर्ज करें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। पुलिस ने यह भी कहा है कि मोबाइल फोन को हमेशा पासवर्ड या लॉक से सुरक्षित रखें, ताकि उसका गलत इस्तेमाल न हो सके।

Latest Posts

Don't Miss