Adani News: ग्राम सरगबुंदिया स्थित शासकीय स्कूल के खेल मैदान में हुआ आयोजित
Adani News: कोरबा, पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के क्षमता विस्तार के लिए शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के पर्यावरण स्वीकृति के आदेश के लिए जनसुनवाई 27 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे से ग्राम सरगबुंदिया स्थित शासकीय स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की गई, जिसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में अतिरिक्त कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, कोरबा के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर साहू मौजूद थे। इसके साथ ही एसडीएम सरोज कुमार महिलांगे, कार्यपालक अभियंता प्रसन्ना सोनकर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। अदाणी पॉवर लिमिटेड से पर्यावरण विभाग प्रमुख आरएन शुक्ला ने केपील परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनसुनवाई लगभग 2.30 घंटे तक चली, जिसमें बरपाली तहसील के ग्राम खोड्डल, पताड़ी, सरगबुंदिया, पहंदा, बरीडीह, तिलकेजा इत्यादि सहित कुल 12 गांव के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सभा में ग्रामीणों द्वारा मुख्यरूप से क्षेत्र के विकास, नौकरी और स्वरोजगार के लिए उचित प्रबंध सहित कई बातों तथा सुझावों को पीठासीन अधिकारी ने बढ़े ही ध्यानपूर्वक सुनकर कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया।

Adani News: 95 फीसदी लोगों ने क्षमता विस्तारण का किया समर्थन
इस तरह जन सुनवाई में 95 फीसदी लोगों ने अदाणी पॉवर लिमिटेड के केपील की 800 मेगावाट की दो इकाईयों के क्षमता विस्तारण का समर्थन किया। रिसदिहापारा की एक महिला ग्रामीण भारती कुर्रे ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि, कोरबा पॉवर लिमिटेड के आने से हमारे गांव में विकास के कई कार्य बड़ी ही तेज गति से संचालित हो रहे हैं। गांवों की सडक़ें अब सोलर लाइट से जगमगाने लगी हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी शाला विकास के साथ साथ विद्यार्थियों को बैग सहित कापी, जेमेट्री बॉक्स इत्यादि भी बांटे गए, जिसमें सभी आसपास के गांव इनकी सभी कार्यक्रमों से लाभान्वित हैं। इसलिए मैं अदाणी कोरबा पॉवर लिमिटेड के संयंत्र विस्तारण का समर्थन करती हूँ।

Adani News: प्लांट के आने से विकास की लहर उठ गई
सभा में ग्राम पहंदा की सरपंच श्रीमती संगीता कंवर ने कहा कि, जब से अदाणी पॉवर लिमिटेड हमारे गांव में आया है तब से हमारे गांव में विकास की लहर उठ गई है। यहां अब गांव की स?कों में अब उजाला पसर गया है। वहीं हमें पीने के लिए अब शुद्ध पानी मिलने लगा है। अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक सहभागिता के कार्यों से सभी पास के ग्रामों में भी स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका के कार्ये से लोगों का समुचित विकास हो रहा है।
Adani News: 600 मेगावाट की क्षमता विगत पंद्रह सालों से संचालित
उल्लेखनीय है कि अदाणी पॉवर लिमिटेड की कोरबा जिले के बरपाली तहसील में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड में सब क्रिटिकल तकनीक की 300 मेगावाट की दो इकाइयां अर्थात कुल 600 मेगावाट की क्षमता विगत पंद्रह सालों से संचालित है, जिसके सामाजिक सराकारों के तहत आसपास के करीब 25000 से अधिक जनसंख्या वाले 12 से अधिक ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। जन सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की।




