Raipur Crime: तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोहका स्थित सूने मकान को बनाये थे अपना निशाना
Raipur Crime: रायपुर, ग्राम कोहका निवासी आशीष कुमार ध्रुव के यहां चोरी हो गई थी। चोरी के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 9 जनवरी की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पीडि़त आशीष ध्रुव 9 जनवरी 2026 को अपने घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ दोपहर में च्वाइस सेंटर गया हुआ था। वापस अपने घर आकर देखा तो कमरे में रखें अलमारी का लॉक टुटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था अलमारी में रखा सोने एवं चांदी का जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। सूचना पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शेखर टण्डन एवं सूरज जांगडे उर्फ भला को पकडक़र पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 1,35,000/ रुपए जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

Raipur Crime: पकड़े गए आरोपी, पहले भी जा चुके हैं जेल
पकड़े गए आरोपियों में ग्राम पंचायत मारो गुरुघासीदास मंदिर के पास नांदघाट बेमेतरा निवासी शेखर टंडन (24) एवं सूरज जांगडे उर्फ भला (23) शामिल है। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों द्वारा जिला बलौदा बाजार एवं जिला बेमेतरा में भी चोरी की घटनाओं को कारित करना बताया गया है, जिस संबंध में दोनों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं हैं। आरोपी शेखर टण्डन पूर्व में जिला बेमेतरा के थानों से चोरी/नकबजनी के 5 प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, साथ ही आरोपी सूरज जांगडे उर्फ भला भी नकबजनी एवं मारपीट के प्रकरणों में जिला बेमेतरा के थानों से जेल निरूद्ध चुका है।




