Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

नगर की रोशनी पर लापरवाही की परछाईं


कोरबा नगर निगम में स्ट्रीट लाइट संचालन में भारी मनमानी, दिन में भी जलती रहती हैं लाइटें
कोरबा….  कोरबा नगर पालिका निगम के कर्मचारियों द्वारा शहर की स्ट्रीट लाइटों के संचालन में खुली मनमानी सामने आ रही है। नियमों और आवश्यकता को ताक पर रखकर कहीं शाम 4 बजे से ही स्ट्रीट लाइटें जला दी जाती हैं, तो कहीं सुबह 9 बजे तक भी लाइटें बंद नहीं की जातीं।
इस अव्यवस्थित कार्यप्रणाली से न केवल बिजली की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि नगर निगम की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें सुरक्षा के लिए होती हैं, न कि दिनदहाड़े बिजली फूंकने के लिए।

Latest Posts

Don't Miss