Raipur Crime News: रायपुर। फैंसी लाइट्स शो-रूम में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक व 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब 69 डिब्बा लाइट को चोरी कर ले गया था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की विभिन्न मॉडल के 40 डिब्बा लाइट कीमती 70,000 और चोरी की घटना में प्रयुक्त मोडिफाईड ट्राली लगा हुआ मोटर साइकिल सीजी 04 के यू 6485 जब्त किया है। पुलिस के अनुसार सुनिता हाईट्स में बेदा डेगो लाईट्स के नाम से फैंसी लाइट शो-रूम है, जिसे देवेंन्द्र नगर निवासी विमल साहेवाल संचालित करता है।
उसके गोडाउन ई 204 देवेन्द्र नगर सेक्टर 05 से आरोपियों ने 13-14 की दरम्यानी रात प्रवेश कर चोरी करते हुए विभिन्न मॉडल के विभिन्न प्रकार के 69 डिब्बा लाइट को चोरी कर ले गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की पतासाजी की। प्रार्थी के दुकान/गोडाउन में कार्य करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उनकी तस्दीक की जा रहीं थी। तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किए जा रहे थे। संलिप्त आरोपी झण्डा चौक पंडरी निवासी नागेश साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नागेश साहू की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। नागेश साहू ने बताया कि अपने 2 नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम दिया है।



