Latest Posts

CG Crime News: मादा तेंदुए का शिकार करने के सात आरोपी चढ़े वन विभाग के हत्थे

Crime News: अंधविश्वास और लालच में की गई नृशंस हत्या, 24 घंटे में खुला राज


Crime News: खैरागढ़। करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मादा तेंदुए की मौत हो गई है। इस मामले में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने जंगल में बिजली के तार लगाकर जानवर पकडऩे का जाल बिछा रखा था। बताया जा रहा है कि यह जाल किसी और वन्य प्राणी के शिकार के लिए लगाया गया था, लेकिन उसी में एक मादा तेंदुआ फंस गई। करंट लगने से तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद जो हुआ, वह बेहद डराने वाला है। आरोपियों ने तेंदुए को मरता छोडऩे के बजाय उस पर लाठी-डंडों से लगातार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वे उसके चारों पंजे और चार दांत काटकर ले गए और शव को वहीं छोडक़र फरार हो गए।

Crime News: तेंदुए की हत्या के पीछे अंधविश्वास बड़ा कारण
जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति जादू-टोना करता है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की हत्या के पीछे अंधविश्वास भी एक बड़ा कारण हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी कुछ लोग वन्य प्राणियों के अंगों को तंत्र-मंत्र से जोडक़र देखते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय अमला, राज्य स्तरीय उडऩदस्ता दल और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ और जांच के बाद पूरे गिरोह की पहचान कर ली गई।

Crime News: तेंदुए के पंजे, दात समेत बिजली के तार और हथियार बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर बिजली के तार, लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तेंदुए के गायब पंजे व दांत भी बरामद कर लिए गए। वन विभाग ने नियमों के अनुसार तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार किया। सभी जरूरी सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं। मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह मामला दिखाता है कि जंगलों में लगाए जा रहे अवैध करंट जाल और अंधविश्वास किस तरह वन्य जीवों के लिए जानलेवा बन रहे हैं। साथ ही यह भी साफ होता है कि समय पर और सख्त कार्रवाई हो तो ऐसे अपराधियों तक जल्दी पहुंचा जा सकता है।

Crime News Raipur: रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आए ग्रामीण, दो की मौत

Crime News Raipur: रायगढ़ रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। यह हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मृतकों के शव छिपाने की कोशिश की थी। मृतकों की पहचान पुनीलाला यादव और संदीप एक्का के रूप में की गई है। दोनों छोटे रेगड़ा गांव के निवासी थे और 9 दिसंबर से लापता थे। परिजनों ने 12 दिसंबर को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 13 दिसंबर को टिकरा क्षेत्र में दोनों की लाश मिली, जिसे पोस्टमार्टम के बाद करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पुनीलाला यादव और संदीप एक्का अपने साथियों जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो और एक नाबालिग के साथ शिकार पर गए थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने संबलपुरी नाला के किनारे हाई टेंशन बिजली खंभे से अवैध हुकिंग कर बिजली का तार बिछाया था। इसी दौरान मृतक करंट की चपेट में आ गए। डर के कारण आरोपियों ने शव झाडिय़ों में छिपा दिए। पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest Posts

Don't Miss