Latest Posts

Raipur Crime News: घरेलु विवाद के चलते पत्नी पर पति को जिंदा जलाने का आरोप, मर्ग जांच के बाद खुलासा

Raipur Crime News: रायपुर, डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट कुंड के पास रहने वाली एक महिला ने अपने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए डीकेएस में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 7 दिसंबर रात लगभग 9 बजे मौत हो गई। यह जानकारी मृतक के बड़े भाई ने दी है। इस मामले में पुलिस मर्ग पर जांच कर रही है। डीडी नगर पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच के बाद ही आत्महत्या या हत्या का मामले का खुलासा होगा।

मृतक अरुण साव


मृतक के बड़े भाई सुरेश साव ने पुलिस को बताया कि 3 दिसंबर को उसकी पुत्री का विवाह कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम में उसका छोटा भाई अरूण पटवा आया हुआ था। रात में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। करीब 12 बजे अरूण साव महादेव घाट स्थित अपने घर चला गया और दूसरे दिन आने की बता कहीं। दूसरे दिन 4 दिसंबर को हमारे यहां बारात आने वाला था। उसी दिन सुबह 9 बजे छोटे भाई अरूण साव के जलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अपने भाई को देखने डीकेएस गया। उक्त घटना के संबंध में अरूण से पूछा तो बताया कि रात में पत्नी शैला के साथ विवाद हुआ।

इसके बाद सो गया। रात करीब 3 बजे जब शरीर तपा और उठा तो देखा कि शरीर में आग लग गया था। शैला ने पेट्रोल छिडक़र कर जला दिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर दिया।

डीडी नगर थाने के सामने मृतक के परिजन

करीब 3 घंटे तक दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाता रहा और तड़पता रहा, लेकिन दरवाजा नहीं खोली। बाद में पड़ोसियों ने दरवाजा खोला और डायल 112 में इलाज के लिए डीकेएस लाया गया। मृतक के बड़े भाई सुरेश साव ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके छोटे भाई अरूण साव की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी है।

Latest Posts

Don't Miss