CG Tunnel: केशकाल के गोविंदपुर में 2.8 किलोमीटर लंबी छग की पहली ट्विन टनल बन रही
CG Tunnel: भारत माला प्रोजेक्ट रायपुर विशाखापटनम मार्ग पर केशकाल में बन रहे टनल का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को दूसरे टनल का भी अंतिम भाग ब्लास्टिंग कर खोला गया है। ब्लास्टिंग केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत केशकाल के गोविंदपुर में 2.8 किलोमीटर लंबी छग की पहली ट्विन टनल बन रही है। दोनों सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सितंबर 2026 तक लक्ष्य रखा गया है। वहीं इस टनल के बनने से छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

CG Tunnel: 2.79 किलोमीटर लंबी यह सुरंग
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग का सफल ब्रेकथ्रू कर लिया है। इसी के साथ ही अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने नया मुकाम हासिल कर लिया है। 2.79 किलोमीटर लंबी यह सुरंग रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे का अहम हिस्सा है।


CG Tunnel: क्षेत्रीय विकास और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेग
सुरंग का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसके निर्माण के साथ ही क्षेत्रीय विकास और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 30 सितम्बर 2025 को इस टनल के लेफ्ट हैंड साइड का ब्रेकथ्रू पूरा किया जा चुका है। जिसके बाद अब इसके दोनों हिस्से का निर्माण निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। इस सुरंग को ट्विन ट्यूब टनल के रूप में विकसित की जा रही है जो आधुनिकता के साथ सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करेगा।



