Raipur Crime News: आजाद चौक पुलिस की कार्रवाई, पहले भी आरोपी जा चुका है आम्र्स एक्ट में जेल
Raipur Crime News: रायपुर, राजकुमार कॉलेज के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रामकुंड उडिया बस्ती थाना आजाद चौक निवासी रतन उर्फ राज महानंद (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी रकम जब्त कर लिया है। आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है। आम्र्स एक्ट के आरोप में पहले भी आरोपी जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी नरेन्द्र ठाकुर एम्स अस्पताल रायपुर में क्लर्क है। 17 नवंबर शाम 6 बजे ड्यूटी से वापस जीई रोड से अपने घर सेमरिया अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था कि राजुकमार कालेज के सामने किसी काम से रूका था। इसी दौरान आरोपी प्रार्थी को आगे तक छोडऩे के लिए कहा, जिस पर प्रार्थी द्वारा उसे अपने दोपहिया वाहन के पीछे में बैठाकर पुरानी शराब भठ्ठी आश्रम तिराहा के पास में छोड़ा तभी आरोपी दोपहिया वाहन की चाबी वाहन से निकाल कर अपने पास रख लिया गया तथा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे चाकू को दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थी के जेब में रखे नकदी रकम को लूट कर फरार हो गया। इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू की। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबिर लगाकर भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पहचान रतन उर्फ राज महानंद के रूप में करते हुए आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक आजाद चौक थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत, प्र.आर. नोहर देशमुख, आनंद देव हरे तथा आर. मुकेश पाण्डेय शामिल रहे।



