Latest Posts

Raipur News: अग्रसेन धाम में बांके बिहारी प्राकट्योत्सव का आयोजन 25 को

Raipur News: रायपुर, अग्रसेन धाम छोकरा नाला रायपुर में बांके बिहारी प्राकट्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बांके बिहारी समिति के द्वारा किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सीए राजेश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन भक्तों को श्रीकृष्ण की भक्ति में डुबाने और बांके बिहारी जी के प्राकट्य दिवस को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को पूरी दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे भगवान बांके बिहारी का विधि-विधान से अभिषेक किया जाएगा। सुबह 11 बजे भव्य आरती की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे विख्यात आचार्य प्रदीप गौर द्वारा बांके बिहारी के प्राकट्य और लीला के महत्व पर विशेष प्रवचन देंगे। शाम 7 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।

इन्हें पढ़ेः RAIPUR NEWS: यातायात पुलिस की कार्रवाई से मचा नशेड़ी चालकाें में हड़कंप, वाहनाें जब्त कर निराकरण के लिए भेजा काेर्ट

वृंदावन से आए प्रसिद्ध भजन समूह हरिबोल (मधावास वृंदावन) द्वारा भजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब छत्तीसगढ़ में बांके बिहारी का प्राकट्योत्सव भव्यता से मनाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक भक्त इस आयोजन में सम्मिलित होकर भगवान के प्रेस और भक्ति की अनुभूमि करें।

Latest Posts

Don't Miss