Latest Posts

Raipur News: सिकासा रायपुर के सहयोग रविवि में वित्तीय धोखाधड़ी और संरक्षण विषय पर सेमिनार

Raipur News: युवाओं को वित्तीय अपराधों से बचाने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: कुलपति प्रो. सच्चिदानंद

Raipur News:  रायपुर, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई के रायपुर ब्रांच सिकासा द्वारा मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सहयोग से वित्तीय धोखाधड़ी और संरक्षण विषय पर सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वित्तीय साक्षरता, सतर्कता और जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को वित्तीय अपराधों से बचाने में शैक्षणिक संस्थानों और प्रोफेशनल निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इन्हे पढ़ेः RAIPUR CRIME NEWS: कुकर में हल्दी डालकर सोना चमकाने का झांसा, ठग ने महिला को बनाया शिकार

Raipur News:  प्रतिभागियों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन

तकनीकी सत्र का संचालन सीए लविश मथानी द्वारा किया गया। जो फॉरेंसिक अकाउंटिंग और वित्तीय अपराध रोकथाम के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने साइबर फ्रॉड, पहचान चोरी, कॉर्पोरेट छेड़छाड़ और डिजिटल पेमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के विभिन्न रूपों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने केस स्टडी, रोकथाम रणनीतियां और नियामकीय प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन मिला।

इन्हें पढ़ेः RAIPUR NEWS: सिकासा रायपुर के सहयोग रविवि में वित्तीय धोखाधड़ी और संरक्षण विषय पर सेमिनार

Raipur News: कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. प्रीति के.सुरेश,निदेशक,एमएमटीटीसी,पीआरएसयू, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रॉक्टर, पीआरएसयू , प्रो. जीके देशमुख, निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट,पीआरएसयू के मार्गदर्शन में हुआ। इनके अतिरिक्त सीए विकास गोलछा, चेयरमैन, रायपुर ब्रांच, सीए रवि जैन, सचिव और सीए ऋषिकेश यादव, सिकासा चेयरमैन, रायपुर ब्रांच भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

Latest Posts

Don't Miss