Latest Posts

धान खरीदी न्यूजः 15 नवंबर से होगी धान खरीदी शुरू, अवैध परिवहन रोकने बॉर्डर पर

धान खरीदी न्यूजः चेकपोस्ट कमांड सेंटर से होगी केंद्रों की निगरानी

धान खरीदी न्यूजः रायपुर, प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हाेगी है। 26 लाख से ज्यादा किसानाें से सरकार धान खरीदेगी। 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान किसान बेच सकेंगे। इसके लिए 2739 केंद्र बनाए गए हैं। धान की खरीदी 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। जूट बोरे, तौल मशीन, परिवहन और भंडारण व्यवस्था पूरी कर ली गई है। साथ ही धान बेचने के सात दिन के भीतर ही किसानों को धान का पैसा उनके खातों में भेज दिया जाएगा। इस साल छत्तीसगढ़ को सेंट्रल पूल में 73 लाख टन चावल भेजने का टारगेट दिया गया है। वहीं धान खरीदी को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल और ई-केवायसी प्रणाली लागू की है। अफसरों के मुताबिक किसान खरीदी केंद्र पर जाने से पहले एग्रीस्टैक रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड, पासबुक, भू-अभिलेख और फसल विवरण अपने साथ जरूर रखें।

धान खरीदी न्यूजः16 चेक पाेस्ट बनाए गए

अवैध धान का परिवहन रोकने के ​लिए सभी जिलों पर चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं। ओडिशा और अन्य राज्यों से आने वाले धान को रोकने 16 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। यहां राजस्व, कृषि, वन और पुलिस की ड्यूटी रहेगी।

इन्हे पढ़िएः TOMER BANDHU NEWS: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र तोमर का निकाला गया जुलूस

धान खरीदी न्यूजः149 लाख टन हुई थी खरीदी:

पिछले साल 2024-25 मेंलगभग 149 लाख टन धान की खरीदी की गई थी। इस साल 160 लाख टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, ऑनलाइन डेटा एंट्री और डिजिटल वजन मशीनें लगाई गई हैं। इस बार खरीदी डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से संचालित होगी।

धान खरीदी न्यूजःमार्कफेड में बनाएंगे कमांड सेंटर

धान खरीदी में अनियमितताओं को रोकने के लिए मार्कफेड द्वारा ‘इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर’ की स्थापना की जाएगी। इसके क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर भी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित बनाए जा रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss