Latest Posts

air Show: महासमुंद का बेटा उड़ाएगा ‘सूर्यकिरण’

air Show:  गौरव बोला- बोला ये मोर सौभाग्य हावय कि अपन धरती मा प्लेन उड़ाहु

air Show:  दो दिन नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का जलवा, रूट चार्ट तय

air Show: रायपुर, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर नवा रायपुर का आसमान देशभक्ति और रोमांच से झूम उठेगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम पहली बार रायपुर में अपने जांबाज पायलटों के साथ शानदार करतब दिखाने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के लिए गर्व की बात यह है कि महासमुंद जिले के अर्जुनी गांव के स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा हैं। गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा ये मोर सौभाग्य हावय कि मैं अपन प्रदेश के धरती मा प्लेन उड़ाहु।

Air Show:  4 को रिहर्सल, 5 को मुख्य शो

ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी ने बताया कि इस एयर शो का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना और उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों से जुडऩे की प्रेरणा देना है। 5 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर सूर्यकिरण और आकाश गंगा पैराशूट पर टीम अपना शौर्य प्रदर्शन करेंगी। 4 नवंबर को सुबह 10 बजे रिहर्सल होगी, जिसमें आम नागरिक भी शामिल हो सकेंगे। दोनों दिन का शो पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। रायपुर एयरपोर्ट पर फाइटर जेट्स पहुंच चुके हैं। 5 नवंबर की सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला मुख्य शो लगभग 40 मिनट तक चलेगा। इस दौरान 9 फाइटर जेट्स बॉम्ब बस्र्ट, हार्ट इन द स्काई और एरोहेड जैसे शानदार फार्मेशन बनाते हुए उड़ान भरेंगे। इन विमानों की दूरी मात्र 5 मीटर होती है, जो भारतीय वायुसेना की सटीकता और अनुशासन की मिसाल है।

Air Show:  गांव ले आसमान तक के सफर पटेल के जुबानी

हमर गांव अर्जुनी (महासमुंद) ले मोर सफर सुरू होइस। बाबू कमल किशोर पटेल किसान हावंय, अऊ मइया घरवाली हावय। मोर दादा जी, श्याम कुमार पटेल, एनसीसी मं इंस्ट्रक्टर रहिन ओमन लेच मोला प्रेरणा मिलिस कि मैं घलो फौज मं जावं। सैनिक स्कूल रीवा मं पढ़ई करे के बाद मैं एनडीए के परिक्षा पास करथेंव, अऊ 2013 मं भारतीय वायुसेना मं फाइटर पायलट के रूप मं भर्ती होगे रहेंव। आज जब मैं सूर्यकिरण टीम के हिस्सा बन के अपन छत्तीसगढ़ के धरती ऊपर उड़थंव, त लागथे मोर मेहनत, मोर माटी, अऊ मोर दाई-ददा सब ले बरकत मिलत हावय। ये मोर सौभाग्य हावय कि अपन धरती मं, अपन झंडा ले सजे प्लेन ला मैं खुद उड़ावत हंव।

Air Show:  सूर्यकिरण टीम भारत का आकाशीय गौरव

1996 में गठित सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम भारतीय वायुसेना की सटीकता, तकनीकी दक्षता और साहस की प्रतीक है। यह एशिया की एकमात्र नौ-विमान वाली एरोबेटिक टीम है, जिसने अब तक 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। इस टीम ने यूके, सिंगापुर, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और थाईलैंड जैसे देशों में भारत की शान बढ़ाई है। प्रेसवार्ता में स्क्वाड्रन लीडर जसदीप सिंह, राहुल सिंह, संजेश सिंह उपस्थित थे।

01.सूर्य किरण एयर शो पर यातायात पुलिस ने बनाया रूट एवं पार्किंग प्लान

02. भारी वाहन का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

दिनांक 5 नवंबर 2025 को सूर्य किरण एयर शो का कार्यक्रम सेंध जलाशय अटल नगर नया रायपुर में प्रस्तावित है जिसमें वीवीआईपी , वीआईपी सहित हजारों की संख्या में आम नागरिक गण शामिल होंगे । यातायात पुलिस रायपुर द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम में सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु वीवीआईपी, वीआईपी एवं आम नागरिकों के लिए अलग-अलग रूट एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है जो निम्नानुसार है:-
01.अतिविशिष्ट एवं वीवीआईपी वाहन पास व्यक्तियों के लिए मार्ग:- जैनम तिराहा – विमानतल तिराहा से दाहिने मुड़कर – स्टेडियम तिराहा से बांए मुड़कर – पुराना मंदिर हसौद मार्ग रेलवे अंडर ब्रिज तिराहा से दाहिने मुड़कर- सत्य साईं हॉस्पिटल के सामने से कार्यक्रम स्थल मंच के दोनों और अतिविशिष्ट व्यक्तियों का वाहन पार्किंग तथा वीवीआईपी पास धारी वाहनों का सत्य साईं हॉस्पिटल मैदान में अपना वाहन पर कर सकेंगे ।
02.वीआईपी पास धारी वाहन के लिए मार्ग:- . 01 जैनम तिराहा – विमानतल तिराहा से दाहिने मुड़कर – स्टेडियम तिराहा से बांए मुड़कर – पुराना मंदिर हसौद मार्ग रेलवे अंडर ब्रिज तिराहा से दाहिने मुड़कर- मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन सेक्टर 1 के पास मैदान में वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल इसके अलावा स्टेडियम तिराहा से दाहिने मुड़कर – खूबचंद बघेल चौक -चंदूलाल चंद्राकार चौक से बाएं – मुड़कर – कोटराभाटा कबीर चौक से बांए मुड़कर -सेक्टर 12 -सेक्टर 9 -सेक्टर 4 – सत्य साईं अस्पताल तिराहा होकर सेक्टर 1 रेलवे स्टेशन मैदान पार्किंग ।

दर्शकों के लिए मार्ग
03.सेरीखेड़ी एवं माना विमानतल की ओर से जाने वाले दर्शकों के लिए मार्ग:-
माना विमानतल एवं सेरीखेड़ी ओवर ब्रिज की ओर से विमानतल तिराहा- स्टेडियम तिराहा से दाहिने मुड़कर – खूबचंद बघेल चौक -चंदूलाल चंद्राकार चौक से बाएं – मुड़कर – कोटराभाटा कबीर चौक से बांए मुड़कर -सेक्टर 12 -सेक्टर 9 -सेक्टर 4 से दाहिने मुड़कर अविनाश उपवन मैदान सेक्टर 10 में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
04.अभनपुर की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग:- मोंटफोर्ट स्कूल तिराहा – ऊपरवारा चौक- सतनाम चौक – पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक – कबीर चौक चौक – सेक्टर 12- सेक्टर 9 /सेक्टर 4 से दाहिने मुड़कर- अविनाश उपवन सेक्टर 10 एवं ग्राम पलौद मैदान में वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पैदल प्रवेश ।

05.मंदिर हसौद एवं आरंग की ओर से जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग:- नवागांव स्टेडियम टर्निंग से नवागांव रेलवे क्रॉसिंग – क्रिकेट स्टेडियम पानी टंकी तिराहा से बाएं मुड़कर परसदा एवं कोसा मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
06.नया रायपुर के सभी मार्गों में भारी वाहन रहेगा प्रतिबंध:- दिनांक 5 नवंबर 2025 को सुबह 7:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से नया रायपुर के समस्त मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

Latest Posts

Don't Miss