Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

Rajasthan News: शादी सीजन से पहले 8000 स्लीपर बसें बंद

Rajasthan News:  बस ऑपरेटर की हड़ताल, 3 लाख यात्री फंसे

Rajasthan News: प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने जैसलमेर बस हादसे के बाद परिवहन विभाग द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

Rajasthan News:  राजस्थान में मांगलिक कार्यक्रमों और शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। राज्यभर की लगभग 8000 स्लीपर बसों का संचालन बंद हो गया है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने जैसलमेर बस हादसे के बाद परिवहन विभाग द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस बंद से करीब 3 लाख यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को करीब 7000 बसों का संचालन रुका था, लेकिन जयपुर से कुछ बसें चल रही थीं। शनिवार से जयपुर रूट की बसें भी पूरी तरह ठप हो गईं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

इन्हें भी पढ़िएः CG PM NEWS:  मैंने ब्रह्मकुमारी संस्था को वटवृक्ष की तरह बढ़ते हुए देखा है: मोदी

Rajasthan News:  बस चालान और सीज कार्रवाई से बढ़ा विवाद

जैसलमेर और मनोहरपुर में हुए हादसों के बाद परिवहन विभाग ने अवैध संचालन और बस बॉडी डिजाइन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कई बसों पर चालान काटे जा रहे हैं और अवैध रूप से संशोधित बॉडी वाली बसों को सीज भी किया गया है। अखिल राजस्थान कांटेक्ट कैरिज बस एसोसिएशन का कहना है कि “परिवहन विभाग के अधिकारी बिना स्पष्ट दिशा-निर्देश के कार्रवाई कर रहे हैं। अगर बसों की डिज़ाइन में सुधार चाहिए तो सरकार को पहले वैकल्पिक व्यवस्था देनी चाहिए, न कि तुरंत संचालन रोक देना चाहिए। हालांकि, एसोसिएशन के भीतर हड़ताल को लेकर मतभेद भी उभर कर सामने आए हैं, कुछ ऑपरेटर्स ने कहा है कि इस समय बसें बंद करने से यात्रियों और आम जनता को भारी नुकसान होगा।

Rajasthan News:  यात्रियों को भारी परेशानी

शादी सीजन की शुरुआत के कारण जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर जैसे शहरों से रोज़ाना हजारों यात्री सफर करते हैं। बसें बंद होने से लोग स्टैंड्स पर फंसे हुए हैं, जबकि कई यात्रियों को अंतिम समय में ट्रेनों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स ने भी अस्थायी रूप से बुकिंग बंद कर दी है।

इन्हें भी पढ़िएः CG CM NEWS: सीजी सीएम न्यूजः विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत : मुख्यमंत्री  

Rajasthan News:  आगे क्या?

परिवहन विभाग का कहना है कि सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, ऑपरेटर्स का कहना है कि अगर विभाग ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल राज्य में बस संचालन ठप है और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उम्मीद है कि सरकार और ऑपरेटरों के बीच जल्द कोई समाधान निकल आए, ताकि यात्री राहत की सांस ले सकें।

Latest Posts

Don't Miss