Latest Posts

Raipur news: 79 हजार से ज्यादा श्रमिकों के खाते में जाएंगे 25 करोड़ 6 1 लाख

Raipur news:रायपुर, राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को 25 करोड़ 6 1 लाख 4 हजार 745 रुपए उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से देगा। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डा.रामप्रताप सिंह द्वारा श्रमिकों के खातें में एक नवंबर को अंतरित की जाएगी। श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 16 योजनाओं के अंतर्गत 79 हजार 175 हितग्राहियों को 25 करोड़ 6 1 लाख 4 हजार 175 रूपए की राशि दी जाएगी।

इन्हें पढ़िएः CG CAT NEWS: सीजी कैट न्यूजः युवा कैट आगे बढ़ाएगा कैट का विजन

Raipur news: इन योजनाओं में मिलेगी राशि

दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को 15 लाख रुपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु गणवेश एवं पुस्तक कापी सहायता योजना के अंतर्गत 29 हजार 348 श्रमिकों को 5 करोड़ 49 लाख 5 हजार रुपए, मिनीमाता महातारी जतन योजना के अंतर्गत 18 04 श्रमिकों को 3 करोड़ 8 8 लाख 98 हजार रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत् 4213 श्रमिकों को 6 3 लाख 19 हजार 500 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 248 हितग्राहियों को 2 करोड़ 48 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत् 725 श्रमिकों के बच्चों को 57 लाख़ 96 हजार 972 रुपए अंतरित की जाएगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 2539 श्रमिकों को 5 करोड़ 7 लाख 8 0 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत् 34 हजार 212 श्रमिकों के बच्चों को 6 करोड़ 77 लाख 25 हज़ार 500 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत 4471 श्रमिकों को एक करोड 54 लाख 42 हजार 36 7 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत् 278 हितग्राहियों को 5 लाख 56 हजार रुपए अंतरित की जाएगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 1406 श्रमिकों को 52 लाख 08 हजार 206 रुपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 19 हितग्राही को 3 लाख 20 हजार रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 8 हितग्राहियों को 8 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना 5 श्रमिकों को 1 लाख रुपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना 3 श्रमिकों को 23 हजार 700 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना 47 हितग्राहियों को 70 हजार 500 रुपए डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में डाले जाएंगे।

Latest Posts

Don't Miss