Latest Posts

PM’s security: सुरक्षाः रायपुर में एसपीजी ने संभाली कमान, दस्ते की मॉनिटरिंग आईजी नवनीत मेहता कर रहे

PM’s security: पीएम 6.45 घंटे रायपुर में रहेंगे; 80 सेक्टरों में बटा राज्योत्सव स्थल

PM’s security: रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। पीएम विजिट को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। पीएम के दौरे के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (स्क्कत्र) का उच्चस्तरीय दस्ता रायपुर पहुंच गया है। इस दस्ते की मॉनिटरिंग आईजी नवनीत मेहता कर रहे हैं।

आईजी ने बुधवार २९ अक्टूबर से चार्ज संभाल लिया है। एसपीजी आईजी ने प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के साथ बुधवार की रात पीएम कार्यक्रम वाले सभी स्थलों का विजिट किया है। उनके साथ रायपुर आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। एसपीजी की टीम ने एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक के सभी रूट का बारीकी से मुआयना किया और सुरक्षा से जुड़े निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़िएः हाथियों से त्रस्त किसानो की आवाज बने विधायक फूलसिंह राठिया

PM’s security: पीएम करेंगे रोड शो, पांच आयोजनों में होंगे शामिल

प्रदेश प्रवास के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी राज्योत्सव का उद्घाटन करने के अलावा पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें सत्य सांई हॉस्पिटल में बच्चों से चर्चा, शांति शिखर भवन का उद्घाटन, पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का उद्घाटन, विधानसभा का उद्घाटन और आदिवासी संग्रहालय उद्घाटन शामिल है।

Latest Posts

Don't Miss