Latest Posts

Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26: मुंबई और छत्तीसगढ़ का रणजी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म

Ranji Trophy 2025-26: आयुष पांडे का शानदार शतक रहा आकर्षण का केंद्र

Ranji Trophy 2025-26: रायपुर,  रणजी ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप-डी मुकाबले में मुंबई और छत्तीसगढ़ के बीच चार दिवसीय रोमांचक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मैच में मुंबई ने पहली पारी में बढ़त हासिल की, जबकि छत्तीसगढ़ के ओपनर आयुष पांडे के बेहतरीन शतक ने टीम को फॉलोऑन के बाद बचा लिया। मुंबई के बीकेसी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 133.3 ओवर में 416 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 159 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि सिद्धेश लाड ने 80 और आकाश आनंद ने 61 रन जोड़े। छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाज आदित्य सरवटे सबसे सफल रहे, जिन्होंने 5 विकेट झटके। उनके साथ रवि किरण ने 3 और अजय मंडल ने 2 विकेट लेकर मुंबई को रोकने की कोशिश की।

इन्हें पढि़एः Rajinikanth and Dhanush: राजनीकांत और धनुष के घरों में पुलिस और बम स्क्वॉड ने ली तलाशी, जानिए पूरी खबर

जवाब में छत्तीसगढ़ की पहली पारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम सिर्फ 217 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज आयुष पांडे (50), शशांक चंद्राकर (43) और आशुतोष सिंह (34) ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने 5 विकेट और हिमांशु सिंह ने 3 विकेट चटकाए।
फॉलोऑन खेलने उतरी छत्तीसगढ़ ने दूसरे इंनिंग में मजबूत वापसी की। टीम ने 58 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन बनाए और मैच को ड्रॉ पर समाप्त कराया। आयुष पांडे ने नाबाद 117 रन की लाजवाब पारी खेलते हुए टीम को हार से बचाया। अंतत: मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन पहली पारी में बढ़त लेकर मुंबई को अंक तालिका में बढ़त मिली। वहीं, छत्तीसगढ़ के लिए आयुष पांडे का यह शतक टीम के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ।

Latest Posts

Don't Miss