Rajinikanth and Dhanush:राजनीकांत और अभिनेता धनुष के चेन्नई स्थित घरों में बम की मिली धमकी
Rajinikanth and Dhanush: चेन्नई में सोमवार (27 अक्टूबर) को साउथ भारतीय सुपरस्टार राजनीकांत और उनके पूर्व दामाद अभिनेता धनुष के घरों में उस वक्त हड़कंप मचा, जब पुलिस में बम की तलाशी लेने पहुंची। पुलिस को एक ईमेल के जरिए बम धमकी मिली जिसमें रजनीकांत और धनुष के घरों में बम लगे होने की बात कही गई थी। यह ईमेल तमिलनाडु के डीजीपी के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था। हालांकि, जांच के बाद पता चला कि यह धमकी झूठी निकली।
Rajinikanth and Dhanush: दोनों सितारों के घर पहुंचीं पुलिस और बम स्क्वॉड
‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने डीजीपी को ईमेल भेजकर दावा किया कि राजनीकांत और धनुष के घरों में बम लगाया गया है। यह ईमेल आगे ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस को भेजा गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।
तेयनमपेट पुलिस टीम बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल स्क्वॉड के साथ राजनीकांत के घर पहुंची और पूरे परिसर की जांच की। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने पुष्टि की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाया था। पुलिस ने पूरी तलाशी के बाद रिपोर्ट दी कि यह धमकी फर्जी थी।
Raipur Crime: पुलिसकर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी, कैश और जेवर लेकर चोर फरार
2 अक्टूबर को डीजीपी को एक ईमेल मिला था, जिसमें दावा किया गया कि कई वीआईपी के दफ्तरों और घरों में बम लगाए गए हैं- इनमें अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन और सेखर के घर भी शामिल थे।
9 अक्टूबर को पुलिस ने 37 वर्षीय शाबिक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अभिनेता और TVK प्रमुख विजय के घर में बम लगाने की झूठी कॉल की थी।




