Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

Ayodhya News: 26 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, दीपोत्सव में नया विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya News: अयोध्या में 26 लाख 17 हजार दीपक जलाने का रिकॉर्ड अयोध्या में 19 अक्टूबर 2025 को नौवां भव्य दीपोत्सव मनाया गया, जिसमें एक साथ 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया। यह आयोजन सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर हुआ, जहां लाखों श्रद्धालु और स्वयंसेवक एकत्र हुए। दीपों की गिनती ड्रोन से की गई और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मौके पर उपस्थित रहकर इसे प्रमाणित किया।

Ayodhya News:
Ayodhya News:

Ayodhya News: 2128 अर्चकों ने की भव्य महाआरती
इस दीपोत्सव की एक और खास बात रही सरयू की भव्य महाआरती, जिसमें एक साथ 2128 अर्चकों ने भाग लिया। महाआरती का यह दृश्य अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु घाट पर उपस्थित थे। राम की पैड़ी को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।

Ayodhya News: लेजर और ड्रोन शो से सजी रामायण की कथा
राम की पैड़ी पर लेजर शो और 1100 ड्रोन से प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया। इस शो में उत्तरकांड, सीता का आश्रम गमन, वरमाला दृश्य समेत कई प्रमुख दृश्य प्रस्तुत किए गए। रामायण के इन जीवंत प्रसंगों को देखकर उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।

Ayodhya News:
Ayodhya News:

Ayodhya News: रामकथा पार्क में हुआ श्रीराम-सीता-लक्ष्मण का स्वागत
दीपोत्सव की शुरुआत रामकथा पार्क में हेलिकॉप्टर से उतरे प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वेश में सजे कलाकारों के स्वागत से हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच तक श्रीराम के रथ को स्वयं खींचा। इस कार्यक्रम में रौद्र रूपी काली का तांडव नृत्य, आग की लपटों के बीच प्रदर्शन और शोभायात्रा में सिर पर कलश रखे महिलाओं ने सभी को आकर्षित किया।

Ayodhya News:
Ayodhya News:

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया दीप प्रज्ज्वलन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दीप जलाकर दीपोत्सव की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अयोध्या अब भारत की ही नहीं, बल्कि दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर है। 2017 में जहां मात्र 1.71 लाख दीप जल पाए थे, आज 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित हो रहे हैं।

नई अयोध्या अब पहचान बन चुकी है– योगी

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह नई अयोध्या है। यहां अब हर साल 6 से 10 करोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले अयोध्या की पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी, राम मंदिर पर ताले लगवाए गए थे, लेकिन अब यह रामराज्य की अवधारणा को साकार कर रही है।

विपक्ष पर तीखा हमला:

रामभक्तों पर चलाई थीं गोलियां” मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर श्रीराम को काल्पनिक बताया था। योगी ने कहा कि यह दीपोत्सव 500 वर्षों के संघर्ष की विजय का प्रतीक है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कमांडो तैनात राम की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। ब्लैक कमांडो घाटों की सुरक्षा में तैनात थे और पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही थी। भीड़ को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश और निकास कराने के लिए प्रशासन ने पूरी रणनीति बनाई थी।

Latest Posts

Don't Miss