Latest Posts

Cg Naxalite surrender news: बस्तर के बाद अब गरियाबंद में बड़े आत्मसमर्पण की तैयारी

Cg Naxalite surrender news:

Cg Naxalite surrender news:  नक्सलियों के उदंती एरिया कमेटी ने जारी की अपील, 20 को डालेंगे हथियार

रायपुर Cg Naxalite surrender news: बस्तर के बाद अब गरियाबंद में बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करने की तैयारी में हैं। इसको लेकर उदंती एरिया कमेटी की तरफ से एक अपील भी जारी की गई है। यह आत्मसमर्पण गरियाबंद में 20 तारीख को होगा।
Cg Naxalite surrender news: उदंती एरिया कमेटी के लीडर सुनील के नाम से एक पत्र जारी हुआ है। इसमें सुनील ने अपने कैडर से आत्मसमर्पण करने की अपील की है। इसमें कहा गया है कि 16 अक्टूबर 2025 को सोनू दादा ने महाराष्ट्र में हथियारों के साथ 61 कामरेडो सहित सशस्त्र आंदोलन को विराम दिया है, और 17 अक्टूबर 2025 को बस्तर में रूपेश दादा उर्फ सतीश दादा ने हथियारों सहित इनकी संख्या 210 थी।

Cg Naxalite surrender news: इन सभी कामरेडो ने सरकार को अपने हथियारों को सौंप दिया है। हथियार बंद संघर्ष को विराम देने के लिए हमारे सोनू दादा ने बुकलेट जारी किया है, कि आज की परिस्थितियों में सशस्त्र आंदोलन चलाना मुश्किल है, परिस्थितियां सशस्त्र आंदोलन के अनुकूल नहीं है। फोर्स का दबाव ज्यादा बढ़ गया है। जिस तरह से क्रांति को चला सकते थे उस तरह से नहीं चला पाए। केंद्रीय कमेटी (सीसी) सही समय पर निर्णय नहीं ले सकी यह गलती मानी है। इसलिए सभी कामरेड्स हथियार बंद को विराम देकर जनांदोलनों के साथ रहकर जनता की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे। इसलिए हमारी उदंती टीम गरियाबंद में सशस्त्र आंदोलन को विराम करने जा रही है।

Cg Naxalite surrender news: लिए गए फैसलें का समर्थन
आप भी सभी यूनिट के साथी इस सशस्त्र आंदोलन को विराम देने के लिए आए। सुनील ने लिखा है कि अभी हमारे पास मौका है। पहले हमें बचना है उसके बाद संघर्ष आगे बढा सकते है। सभी यूनिट गोबरा, सीनापाली, एसडीके, सीतानदी से मेरी अपील है कि आप सोचकर सहीं फैसला ले ऐसा ना हो कि कहीं देर हो जाए। पहले भी हम अपने कईयों महत्वपूर्ण कामरेडो को खो चुके है। इसलिए हमारी यूनिट सोनू दादा और रूपेश दादा द्वारा लिए फैसलें का समर्थन करती है। आप भी पूरे दलम सहित और हथियार लेकर आएं।

Latest Posts

Don't Miss