Bilaspur news: रायपुर। बिलासपुर जिले में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए वीडियो में कैद हुए कॉन्स्टेबल गजपाल जांगड़े को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर को जिम्मेदारी दी गई है और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इस घटना में, कॉन्स्टेबल गजपाल को 1 लाख 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए देखा गया है, जिसमें वह महिला के सामने नोट गिनते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नोट का बड़ा बंडल तखत पर रखा है। पुलिस प्रशासन का यह कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का संकेत है और इससे पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश जाता है।

Bilaspur news: एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, पचपेड़ी थाने में पदस्थ आरक्षक गजपाल वीडियो में नोट गिनते स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उसके सामने महिला ख?ी है। सामने तखत पर नोट का बंडल रखा हुआ है। जिसके चलते आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसे पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।
Pakistan News : पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक, 3 क्रिकेटर समेत 8 की मौत
सात दिन के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
जारी निलंबन आदेश के साथ ही एसएसपी रजनेश सिंह ने डीएसपी हेडक्वार्टर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें वायरल वीडियो और उस पर लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच कर दस्तावेजों के साथ सात दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मानिकचौरी के रहने वाले शिकायतकर्ता जोगी नायक ने वीडियो वायरल करने के साथ ही पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा से की है। अपनी शिकायत में पीडि़त ने बताया कि उसे 6 अक्टूबर की शाम हेड कॉन्स्टेबल हरवेंद्र खुंटे ने पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया था। उसके साथ आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। उन्होंने मिलकर उसे शराब के केस में जेल भेजने की धमकी दी, जिसके बाद उसका नाम गुंडा लिस्ट में होने के नाम पर भयादोहन किया। पुलिसकर्मियों ने उससे 2 लाख रुपए की मांग की थी।

लेकिन, 1 लाख 5000 रुपए में सौदा तय हुआ। हालांकि, एसएसपी रजनेश सिंह ने पीडि़त की शिकायत पर हेड-कॉन्स्टेबल और बाकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
अब पीडि़त और उसकी पत्नी को आरोपी बता रही पुलिस
आरक्षक के रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है। साथ ही पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही है। पचपेड़ी टीआई श्रवण टंडन अपने मातहत पुलिसकर्मियों के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों को बताया कि जोगी नायक आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ थाने में आठ और उसकी पत्नी के खिलाफ 2 केस दर्ज है। वहीं, आरक्षक गजपाल जांग?े ने अपनी सफाई में पुलिस अफसरों को बताया कि मई में उसने जोगी नायक को दो लाख रुपए उधार दिए थे, जिसे वो लेने गया था। हालांकि, अब तक उसकी तरफ से इससे जुड़ा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।



