अभनपुर,(संवाद साधना)। एआईसीसी सदस्य,पीसीसी के पूर्व महामंत्री, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन व आलोक चंद्राकर का अभनपुर बस्टैंड के पास पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य टिकेन्द्र बघेल जी,महामंत्री, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अभनपुर फतीस साहू, नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिवारे, पार्षद अभनपुर नीलकमल गिलहरे, पार्षद डोमेन्द्र साहू, युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश बघेल जी, देवांगन समाज के सचिव भरत देवांगन ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी सुशील शर्मा, नगर अध्यक्ष साहू समाज घासु राम साहू, झांकी सरपंच लोकेश साहू, सोनजीत ध्रुव, मलेश बघेल सहित अन्य उपस्थित थे।



