Latest Posts

भारी मालवाहक शाम 5 से रात 9 बजे तक नहीं होंगे शहर में प्रवेश

– रायपुर-जगदलपुर मार्ग वाले मालवाहक परिवहन संघों का सराहनीय पहल

रायपुर, (संवाद साधना)।  मालवाहक वाहनों के आवागमन से जनसुरक्षा के लिए खतरा बना रहता है। इस समस्या को देखते हुए रायपुर-जगदलपुर मार्ग के अध्यक्ष बस्तर परिवहन संघ जगदलपुर प्रदीप पाठक, अध्यक्ष बैलाडीला ट्रक ओनर एसोसिएशन बैलाडीला मनोज सिंह, अध्यक्ष नारायणपुर ट्रक मालिक संघ नारायणपुर किशोर आर्य, अध्यक्ष भानुप्रतापपुर परिवहन संघ भानुप्रतापपुर गुरदीप सिंग, अध्यक्ष रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ रायपुर सुखदेव सिंह सिद्धू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं अध्यक्ष अजय शुक्ला, पंखाजूर परिवहन संघ पंखाजुर ने स्वमेव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखी कि शाम के समय 5 से रात 9 बजे तक त्योहारी सीजन के कारण पचपेड़ी नाका, संतोषीनगर, रिंग रोड 1 में काफी भीड़ लग रही है। बड़ी गाडिय़ों के कारण जाम और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए संघ ने निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आयरन ओर, कोयला एवं सीमेंट का परिवहन करने वाले भारी मालवाहक वाहनों को अभनपुर के आगे चंडी मोड़ के पास तथा पुराना धमतरी रोड में भरेंगा भांठा से आगे सडक़ किनारे सुरक्षित स्थानों में रोक देंगे। रात 9 बजे के बाद वाहन लेकर आएंगे तब तक शहर का भीड़ कम हो जाए रहेगा, जिससे खरीदी करने वाले नागरिकों को भी असुविधा नहीं होगी।
एसएसपी की मांग पर संघ के पदाधिकारी हुए तैयार
रायपुर -जगदलपुर मार्ग के परिवहन संघ के जनसुरक्षा की दिशा में किए गए सराहनीय पहल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वागत करते हुए कहा कि आगे इसी मार्ग से लगा हुआ राज्योत्सव स्थल पर 5 दिवसीय राज्योत्सव आयोजित होगा, जिसमें काफी संख्या में लोग मेला देखने उपस्थित होंगे साथ ही व्हीव्हीआईपी प्रवास भी होना है इसलिए आपके इस पहल को 01 माह तक के लिए कर दीजिए, जिस पर परिवहन संघ के पदाधिकारी सहर्ष तैयार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने परिवहन संघों के इस निर्णय पर उन्हे धन्यवाद दिया और प्रशासन का सहयोग करने के लिए रायपुर-जगदलपुर मार्ग के परिवहन संघ को पत्र जारी किया।
रायपुर पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस रायपुर से बिलासपुर, महासमुंद, दुर्ग, बलौदाबाजार के मार्गों की ओर मालवाहक वाहन संचालन करने वाले ट्रांसपोर्टर व परिवहन संघ से अपील की है कि त्योहारी सीजन पर शहर के मार्र्गों में भीड़भाड़ को देखते हुए शाम के समय 5 से रात्रि 9 बजे तक शहर के आसपास रिंग रोड 01, रिंग रोड 2 व अन्य मार्र्गों के कार्यो को टालते हुए वाहनों का संचालन न करें, आउटर मार्र्गों का उपयोग करें। जनसुरक्षा ही सर्वोपरी है, कृपया व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Latest Posts

Don't Miss