Latest Posts

सहयोग केंद्र में 200 कार्यकर्ताओं ने दिए आवेदन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने त्वरित पहल के दिए निर्देश

१६ अक्टूबर को महिला व बाल विकास मंत्री राजवाड़े सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से मिलेंगीं

रायपुर, (संवाद साधना)। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बुधवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बुधवार को सहयोग केंद्र में २०० से अधिक कार्यकर्ता व आमजन पहुँचे और मंत्री श्री जायसवाल से मुलाकात कर आवेदन दिए। बाद में मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि सभी समस्याओं का तेजी से निराकरण किया जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार सबके विकास के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केन्द्र प्रभारी सचिदानंद उपासने सहित पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कल गुरुवार १६ अक्टूबर को दोपहर २ बजे से प्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहयोग केंद्र में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगीं।

Latest Posts

Don't Miss