Latest Posts

अमृत संवाद कार्यक्रम: नागरिकों व यात्रियों ने रेल अधिकारियों से स्वच्छता और स्टेशन सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्यों की चर्चा

रायपुर, (संवाद साधना)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में विशेष अभियान 5.0 के तहत अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में 15 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर, दल्लीराजहरा एवं बालोद रेलवे स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की विशेष उपस्थिति में अमृत संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने स्टेशन पुनर्विकास कार्य, यात्री सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता एवं स्टेशन सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर रेल अधिकारियों के साथ सार्थक संवाद किया । उपस्थित नागरिकों एवं यात्रियों ने रेलवे द्वारा स्टेशनों पर किए जा रहे विकास एवं पुनर्विकास कार्यों की सराहना करते हुए अनेक रचनात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किए । इन सुझावों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया ।

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने अमृत संवाद में कहा कि अमृत संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य रेल प्रशासन और नागरिकों के बीच एक सशक्त एवं सीधा संवाद स्थापित करना है। भारतीय रेल को अधिक आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित, यात्री-अनुकूल एवं जन-केंद्रित बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के सुझाव रेलवे की प्रगति के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और इन सुझावों को नीतिगत रूप से लागू करने के लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने स्वयं जाकर स्टेशनों पर आवागमन के लिए एप्रोच रोड, रेलवे कॉलोनी की व्यवस्था, माल लदान के रैंक पॉइंट पर उपलब्ध सुविधाओं, भूमि अधिग्रहण एवं अतिक्रमण के मामलों, विकासात्मक कार्यों के लिए रेलवे द्वारा दी जाने वाली एन ओ सी, रेल परिचालन के सिस्टम को लोगों के साथ सांझा किया। मंडल रेल प्रबंधक ने यह भी बताया कि 2 स्टेशनों रायपुर एवं दुर्ग का मेजर री-डेवलोपमेंट एवं रायपुर मंडल में विकसित होते अमृत भारत स्टेशनों पर अमृत संवाद किया जाना है । इन स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक प्रतीक्षालय, उच्चस्तरीय प्लेटफॉर्म, कोच गाइडेंस सिस्टम, साइनेजेस, दिव्यांगजनों हेतु सुगम सुविधाएँ, सडक़ों का उन्नयन एवं प्लेटफॉर्म शेल्टर जैसी उच्चस्तरीय सुविधाएँ यात्रियों के लिए विकसित की जा रही हैं, जिससे यात्रा अनुभव और अधिक आरामदायक एवं सुगम बनेगा ।

Latest Posts

Don't Miss