Latest Posts

जंगल सफारी में कर्मचारी और अधिकारी के बीच विवाद, थाने में मारपीट करने का भी आरोप

रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी के नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में अफसरों के कथित तानाशाही रवैए को लेकर मामला गरमा गया है। लंबे समय से सेवा दे रहे एक कर्मचारी के साथ मारपीट और थाने ले जाकर दुव्र्यवहार किए जाने का मामला सामने आया हैं। सूत्रों के अनुसार, जंगल सफारी के डिवीजन कार्यालय में कार्यरत सतीश वर्मा के साथ विभागीय अफसरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसे पुलिस थाना ले जाकर मारपीट की गई। घटना के बाद से कर्मचारियों में गहरा रोष है और पूरे सफारी परिसर का माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है। कर्मचारी का कहना है कि वह 17 वर्षों से ईमानदारी से सेवा दे रहा है, लेकिन हाल ही में पदस्थ नए अधिकारियों के आने के बाद से कार्यस्थल पर दबाव और मनमानी बढ़ गई है। कुछ कर्मचारियों को दफ्तर से हटाकर अन्यत्र भेजे जाने की भी शिकायतें मिली हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों से जांच की मांग
कर्मचारियों ने घटना को लेकर 9 अक्टूबर को वन मुख्यालय में वरिष्ठ वन अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई की पत्र लिखकर मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी को अनुशासन के नाम पर अत्याचार का अधिकार नहीं है।

Latest Posts

Don't Miss