Latest Posts

नारायणा हॉस्पिटल ने शुरू की लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी

रायपुर में लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी एक महत्वपूर्ण कदम है – डॉ. गोजा

रायपुर,(संवाद साधना)। नारायणा हेल्थ ने एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर में अपनी समर्पित लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी शुरू करने की घोषणा की है। इस नई पहल का मकसद मध्य भारत के मरीजों को लिवर ट्रांसप्लांट और संबंधित विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध कराना है। इस ओपीडी का नेतृत्व डॉ. संजय गोजा, प्रोग्राम डायरेक्टर और क्लिनिकल लीड लिवर ट्रांसप्लांट, एच.पी.बी. सर्जरी और रोबोटिक लिवर सर्जरी, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम करेंगे। डॉ. गोजा उत्तर भारत में लिवर ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी के अग्रणी विशेषज्ञों में गिने जाते हैं और अब वे रायपुर के मरीजों को भी अपनी विशेषज्ञता उपलब्ध कराएंगे। डॉ. गोजा ने कहा, गहमारा उद्देश्य उन्नत लिवर और हेपेटोबिलियरी केयर को मेट्रो शहरों तक सीमित न रखते हुए ‘यादा से ‘यादा मरीजों तक पहुंचाना है। रायपुर में लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को समय पर जांच, सर्जिकल विशेषज्ञता और पोस्ट-ट्रांसप्लांट देखभाल अपने घर के पास ही मिल सकेगी। प्रारंभिक निदान और समय पर हस्तक्षेप जीवन रक्षक साबित होते हैं, और हम इसे अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाना चाहते हैं।ग एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर अजीत कुमार बेगमकोंडा ने कहा, गयह ओपीडी नारायणा हेल्थ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि उन्नत चिकित्सा सेवाओं की पहुंच मध्य भारत तक बढ़ाई जाए। यह पहल जटिल लिवर रोगों से पीडि़त मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है और छत्तीसगढ़ में उ’च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी। हमें गर्व है कि हम डॉ. गोजा और उनकी विशेषज्ञ टीम के साथ मिलकर इसे साकार कर रहे हैं।ग नई ओपीडी में लिवर फेल्योर, लिवर कैंसर, बाइलरी डिजीज और अन्य जटिल हेपेटोबिलियरी स्थितियों से जूझ रहे मरीजों के लिए विशेष परामर्श, प्रि-ट्रांसप्लांट असेसमेंट और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों और उनके परिवारों को बार-बार लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Latest Posts

Don't Miss