Latest Posts

जन समस्याओं के निवारण के लिए भाजपा सरकार तत्पर : केदार कश्यप

रायपुर, (संवाद साधना)। प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जन सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन कल्याण के कार्य तेजी से कर रही है। आज भाजपा की प्रदेश सरकार जनता के सुख-दु:ख में साथ में खड़ी है। इस दौरान प्रदेश भर से लोग विभिन्न आवेदन लेकर पहुंचे। आज 81 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से बहुत-से आवेदनों में उल्लिखित समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया।

इस दौरान जन सहयोग केंद्र में वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूदरहे।

Latest Posts

Don't Miss