एनएसयूआई का हल्लाबोल प्रदर्शन, गृह मंत्री के निवास का घेराव, झूठी स्नढ्ढक्र और बढ़ते अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन
रायपुर,(संवाद साधना)। प्रदेश में बढ़ते अपराधों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही कथित कार्रवाई को लेकर मंगलवार को छात्र संगठन एनएसयूआई (एनएसयूआई) ने राजधानी रायपुर स्थित गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पहले ही रोक लिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आगे बढऩे बैरिकेट्स तोडऩे की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने किया। उनके साथ प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है। वहीं, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज कर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा भाजपा बहुजन विरोधी पार्टी है। रायबरेली में एक दलित की मौत हो जाती है, लेकिन सरकार चुप रहती है। दूसरी ओर, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज की जा रही है।

एनएसयूआई ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही झूठी स्नढ्ढक्र वापस नहीं ली और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो संगठन आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन करेगा।



