Latest Posts

इन दो जगहों पर साइबर और विधानसभा पुलिस की टीम पहुंची तो होश उड़े, 9 आरोपी चढ़े हत्थे

44.30 लाख का पेट्रोल, डीजल और वाहन जब्त

रायपुर, संवाद साधना। विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से भारी मात्रा में डीजल और पेट्रोल के भंडारण की सूचना पर साइबर थाना और विधानसभा पुलिस ने 2 जगहों पर कार्रवाई की है। इस आरोप में टीम ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इसके पास से 44 लाख 30000 रुपए का डीजल व पेट्रोल एवं प्रयुक्त ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया है। वहीं दोनों यार्ड के संचालक है फरार है। टीम पतासाजी में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में धारा 287 बी.एन.एस तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार टीम को सूचना मिलते ही

विधानसभा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 03 टेकारी चौक स्थित एक यार्ड में छापामार कार्रवाई करते हुए चकनेवापुर थाना रामपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी रवि यादव ( 25 ), टेडहाधौरा बस्ती पारा मुंगेली थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली निवासी नीरज नेताम उर्फ दउवाराम (36), ग्राम पचेडा थाना विधानसभा जिला रायपुर निवासी शेख कलीमुद्दीन (47), साउथ पटेल नगर बालापर ईस्लामपुर थाना ईस्लामपुर जिला नालंदा बिहार निवासी शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी (40), बस्तीपारा मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर निवासी राज पटेल (20) को गिरफ्तार किया है। टीम ने तलाशी के दौरान ट्रक टैंकर तथा अलग – अलग ड्रम में रखें कुल 15,300 लीटर पेट्रोल तथा 31,000 लीटर डीजल जुमला कीमती लगभग 42,90,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक टैंकर क्रमांक सी जी 10 ए एफ 0113, सी जी 04 पी आर 7421 एवं सी जी 04 पी टी 8504, एक नग चाडी एवं 02 नग प्लास्टिक पाईप को बरामद किया गया।

पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में भी छापेमारी

इसी प्रकार टीम ने एक और सूचना पर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 03 पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में रेड कार्रवाई करते हुए ग्राम घोरठ थाना सिदारी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश। हाल पता – ग्राम पिरदा चौक, रिंग रोड नंबर 03 थाना विधानसभा निवासी अखिलेश चौबे (38), उडिया सरपट्टा थाना चांदा जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। हाल पता – ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर निवासी नीरज कुमार ( 23 ), ग्राम सेदर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता – ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर निवासी अरविंद गोड पिता पन्ना लाल गोड (38), ग्राम सेउर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता – ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर निवासी रोहित सरोज ( 24 ) को गिरफ्तार किया है। यहां से भी टीम ने 1,500 लीटर डीजल तथा 40 लीटर पेट्रोल कीमती लगभग 1,40,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक टैंकर क्रमांक सी जी 10 बी यू 2417, 01 नग चाडी एवं 02 नग प्लास्टिक पाईप* बरामद किया है।

Latest Posts

Don't Miss