Latest Posts

देवेन्द्र नगर पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की कार्रवाई, सूने मकान में चोरी करने वाले नाबालिग सहित युवक गिरफ्तार

– देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 1 में दिया था घटना को अंजाम
– आरोपियों के कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात, बिस्किट व सिक्के, मूर्ति तथा नकदी रकम जब्त
रायपुर, (संवाद साधना)। देवेन्द्र नगर क्षेत्र सेक्टर 1 एचआईजी में चोरी करने वाले दो लोगों को देवेन्द्र नगर पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों ने 18 सितंबर को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। टीम ने इसके पास से चोरी के सामानों को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार चोरी की घटना की जानकारी सेक्टर 01 एच.आई.जी. देवेन्द्र नगर निवासी हरीश मोटवानी ने थाने दी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की पतासाजी में टीम जुट गई थी। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबिर लगाए गए। हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियोंं पर नजर रखीं जा रहीं थी। तभी पता चला कि बीएसयूपी कालोनी निवासी देवा महानंद उर्फ देवु, जो पूर्व में भी हत्या के प्रकरण में थाना पंडरी से जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा देवा महानंद उर्फ देवु की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने नाबालिग साथी के साथ चोरी करना बताया।
ये सामग्री जब्त


दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात, बिस्किट व सिक्के वजनी लगभग 11 तोला, चांदी के जेवरात, बिस्किट, सिक्के व मूर्ति वजनी लगभग 350 ग्राम एवं नकदी रकम 1.20 लाख रुपए तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीजी 04 डीवाय 6261 को जब्त किया गया।

Latest Posts

Don't Miss