रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार नक्सली पकड़े जा रहे है, दो दिन पहले नक्सली दंपति गिरफ्तार किए गए थे और एक बार फिर से एक नक्सली पकड़ा गया है। एनआईए ने नक्सली रामा को भाठागांव इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने के बिस्किट और नगदी रकम भी मिली है।
गाेदावरी स्टील प्लांट में हादसा, मजदूरों की मौत, दर्जनों दबे
जानकारी के मुताबिक, 03 दिन पहले ही राजधानी रायपुर से 2 अन्य नक्सली पकड़े गए थे। पुलिस ने रायपुर में छिपकर रह रहे नक्सली दंपती को गिरफ्तार किया था। आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाकर किराए के मकान में रह रहे थे। इस नक्सली दंपती के पास से भी पुलिस को नकदी और ज्वेलरी और 10 ग्राम सोने का एक बिस्किट मिला। पकड़े गए नक्सली से पूछताछ की जा रही है।
गाेदावरी स्टील प्लांट में हादसा, मजदूरों की मौत, दर्जनों दबे
नक्सली दंपती जग्गू और उसकी पत्नी कमला पर 13 लाख रुपए का इनाम था। दोनों रायपुर में छिपकर रह रहे थे। जांच में सामने आया है कि, दोनों ने कई बड़े अफसरों के घरों में नौकरी की थी। नक्सली लगातार रायपुर में रह कर बड़े कैडर के नक्सली नेताओं की छिपने में मदद कर रहे थे।



