Latest Posts

पावर लिमिटेड कंपनी के एजीएम 2 लाख और लैपटॉप लेकर फरार

– कपंनी के अधिकारी ने कराई एफआईआर
रायपुर,(संवाद साधना)। सिलतरा स्थित जीआर स्पंज पावर लिमिटेड कंपनी के एजीएम ने धोखाधड़ी की है। इसके खिलाफ धरसींवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी ने कंपनी के द्वारा दिए गए लैपटॉप और 2 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गया। यहीं नहीं आरोपी ने लैपटॉप का डेटा डिलिट कर सर्वर को क्रैश भी कर दिया है।
धरसींवा पुलिस के अनुसार उरकुरा थाना खमतराई निवासी अमरबिंन्द कुमार चौहान जीआर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज कंपनी सिलतरा में डीजीएम (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जीआर चमन मेटालिक कंपनी जो जिला चन्द्रपुर महाराष्ट्र में स्थित है। वहां स्मुति रंजन दास मानव संसाधन विभाग के एजीएम पद पर पदस्थ थे। पदस्थापना के पूर्व उन्हेलैपटॉप काम करने के लिए दिया था। पदभार ग्रहण करने दिया जाकर उन्हें चन्द्रपुर स्थित जीआर चमन मेटालिक कंपनी भेजा गया था। लगभग 2 माह बाद 8 मई को एजीएम स्मुति रंजन दास सिलतरा स्थित जीआर कंपनी आए और मुझे घरेलू कार्य के लिए 2 लाख रुपए एडवांस की जरूरत है कहकर आवेदन देकर उसी दिन घर में अर्जेन्ट काम है कहकर घर जाने की बात कही। रुपए उसके खाते में कंपनी की ओर से 2 लाख रुपए डाला गया। इसके बाद आईटी सेल के अधिकारी ने लैपटॉप जमा करने की बात कहीं। एजीएम ने दूसरे दिन जमा करने की बात कही। दूसरे दिन जब एजीएम नहीं आए तो कंपनी के अधिकारियों ने फोन में संपर्क किया तो एजीएम ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर गाली गलौच कर एवं कंपनी की छवि धुमिल करते हुए सोशल मिडिया में पोस्ट प्रकाशित किया गया है। वह 2 लाख और लैपटॉप लेकर फरार हो गया। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा कंपनी से दिए गए लैपटॉप के माध्यम से कंपनी के सर्वर से महत्वपूर्ण फाइले व डेटा डिलिट किया गया, जिससे कंपनी का सर्वर क्रैस हो गया था, जिसे कंपनी द्वारा दोबारा रीइंस्टाल कर ठीक किया गया है।

Latest Posts

Don't Miss