

रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी रायपुर में पुलिस और नक्सल विरोधी विशेष दस्ते को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कार्रवाई के दौरान माओवादी संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े एक दंपती को डीडी नगर चंगोराभाठा से गिरफ्तार किया गया है, जो यहां फर्जी पहचान पत्र के सहारे रह रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जग्गू और कमला के रूप में हुई है। दोनों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर खुद को छिपाने की कोशिश की थी और रायपुर में सामान्य नागरिक के रूप में रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों नक्सली गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। फिलहाल टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान माओवादी नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। यह गिरफ्तारी नक्सल मोर्चे पर पुलिस के लिए एक अहम सफलता मानी जा रही है। ये दोनों इलाज का बहाना बनाकर मकान किराये से लेकर रहते थे। आरोपी कई सालों से रायपुर में सक्रिय थे। आरोपी रमेश कुरसम अफसरों के घर गार्ड-ड्राइवर भी रह चुका है। मकान मालिक को फर्जी आधार कार्ड देखकर निवास कर रहे थे। उनके निवास से पुलिस को मिले अहम दस्तावेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान मील है। पुलिस इससे जुड़ी जानकारी खंगाल रही है शहरी नेटवर्क की पूरी कड़ी पर जानकारी जुटा रही है।



