Latest Posts

शिक्षा मंत्री यादव ने नवनिर्मित शेड व प्रतीक्षालय का किया लोकार्पण

– पुलगांव मुक्तिधाम परिसर में 31.49 लाख की लागत से होगा निर्माण
 
रायपुर, (संवाद साधना)। दुर्ग के पुलगांव मुक्तिधाम परिसर में 31.49 लाख की लागत से नवनिर्मित शेड व प्रतीक्षालय का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण से पूर्व शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने रविवार को लोकार्पण किया। शेड लगने से वार्ड नंबर 55 पुलगांव मुक्तिधाम परिसर अंतिम संस्कार में आने वाले आम नागरिकों को बारिश और गर्मी के समय परेशानी होती है, जिसे देखते हुए मंत्री ने 31.49 लाख की लागत से भूमि पूजन का कार्य किया।

साथ ही मंत्री श्री यादव ने यह कहा कि शेड का निर्माण जल्द से जल्द हो। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, पार्षद अश्वनी निषाद, सविता साहू, नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, कांशीराम कोसरे, साजन जोसफ, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, देवनारायण चंद्राकर, संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल, दिनेश देवांगन, लक्ष्मीकांत दुबे, भूपेंद्र साहू, जीतेन्द्र साहू, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।


एक पेड़ मां के नाम किया पौधारोपण
रविवार को दुर्ग शहर के वार्ड नंबर 55 पुलगांव मुक्तिधाम परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। ताकि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ वातावरण और हरा भरा वातावरण मिले, यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

ऐसे नेक काम के लिए मंत्री श्री यादव ने दुर्ग जिले की समाज व जनता को जोडक़र पेड़ लगाने का कार्य किया गया। श्री यादव ने कहा कि पेड़ लगाने से हमें आक्सीजन मिलेगा, स्वस्थ वातावरण के साथ पानी से भी राहत मिलेगा, इसी उदेश्य से पेड़ लगाने का कार्य किया जा रहा है।

Latest Posts

Don't Miss