रायपुर(संवाद साधना)। धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर हुए आंदोलन के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे समेत कई रेल मंडलों की गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित हुआ। दक्षिण पूर्व रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आंदोलन सुबह 09:19 बजे समाप्त कर दिया गया। हालांकि, इसके पहले कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा।
रद्द की गई गाडिय़ां
20 से 22 सितंबर के बीच 18114 बिलासपुर-टाटानगर, 12222 हावड़ा-पुणे, 18113 टाटानगर-बिलासपुर, 20822 संत्रागाछी-पुणे हमसफर, 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल, 22830 हावड़ा-भुज, 12906 शालीमार-पोरबंदर, 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद, 12152 शालीमार-एलटीटी, 1328 7 दुर्ग-आरा, 22844 पटना-बिलासपुर, 13288 आरा-दुर्ग, 20821 पुणे-संत्रागाछी, 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल, 12221 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद और 12101 एलटीटी-शालीमार ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहीं।
शॉर्ट टर्मिनेशन
18109/18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को 21 सितंबर को बिलासपुर पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। यह ट्रेन बिलासपुर-टाटानगर खंड के बीच रद्द रही और बिलासपुर से आगे चलाई गई।



