Latest Posts

भाजपा प्रदेश महामंत्री की वाहन में तोडफ़ोड़ ,आरक्षक गिरफ्तार, कोतवाली टीआई लाइन अटैच

 

– पुलिस विभाग में मचा हडक़ंप, पांच थाना प्रभारियों का तबादला

रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की इनोवा वाहन पर हुई तोडफ़ोड़ की वारदात ने पूरे पुलिस विभाग को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे, जिसके चलते पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक प्रदीप त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है,और कोतवाली थाना प्रभारी अजीत सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया।
पुरा मामला 16 सितंबर की रात का है, सोमवार शाम करीब 6 बजे पवन साय इलाज के लिए छत्तीसगढ़ डेंटल अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के पास कार रोकने के बाद वे उपचार के लिए भीतर चले गए, जबकि उनका चालक वाहन को महात्मा गांधी परिसर रायपुर के पार्किंग स्थल में खड़ी कर, अंदर बैठकर प्रतीक्षा कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी से भरी बाल्टी फेंकी गई, जिससे कार का सामने शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर चौंकाने वाला खुलासा किया।
जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी शरारती तत्व नहीं बल्कि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक राकेश त्रिपाठी ही शामिल था। आरोपी ने निजी रंजिश और राजनीतिक माहौल बिगाडऩे की नीयत से यह हरकत की थी।

गिरफ्तारी और बड़ी कार्रवाई

आरक्षक राकेश त्रिपाठी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 16 सितंबर को ही उसे निलंबित कर दिया गया था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना में देरी से कार्रवाई और शुरुआती ढिलाई को लेकर सवाल उठे, जिसके चलते कोतवाली टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया।

वर्जन

घटना में शामिल आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की ऐसी हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

डॉ.लाल उमेंद सिंह ,एसएसपी रायपुर

Latest Posts

Don't Miss