Latest Posts

राज्य सेवा के 8 अफसरों का ट्रांसफर, आधा दर्जन जिलों के डिप्टी व अपर कलेक्टर हुए प्रभावित

रायपुर, (संवाद साधना)। सरकार ने राज्य सेवा के डिप्टी और अवर कलेक्टर रैंक के आठ अफसरों का ट्रांफसर कर दिया है। इसमें आधा दर्जन जिले प्रभावित हुए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव अरुण कुमार मरकाम संयुक्त आयुक्त भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गरियाबंद के अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत संपदा संचालनालय के साथ स्टेट गैरेज की जिम्मेदारी दी गई है। मोनिका कौड़ो सीजी पीएससी में उप सचिव बनाया गया है, वे अभी कबीरधाम में अपर कलेक्टर हैं।
राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में उप संचालक पदस्थ किया गया है। बिलासपुर के डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू को नवा रायपुर में उपायुक्त, भू-अभिलेख बनाया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग में अवर सचिव गीता शुक्ला दीवान को राज्य सूचना आयोग भेज दिया गया है। महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू को सारंगढ़ बिलाईगढ़ का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह कोरबा की डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह को भी सारंगढ़ बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है। वहीं, सरगुजा में डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक को कोरबा नगर निगम में उपायुक्त पदस्थ किया गया है।

 

 

 

Latest Posts

Don't Miss