रेल सेवा के विस्तार से यात्रियों को सीधी सुविधा
रायपुर, (संवाद साधना)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 6 8 76 6 /6 8 76 7 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवा 18 सितम्बर 2025 से राजिम स्टेशन से प्रारंभ होगी। साथ ही, वर्तमान में रायपुर और अभनपुर के बीच चल रही 6 8 76 0/6 8 76 1 तथा 6 8 76 2/6 8 76 3 मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अब राजिम तक बढ़ा दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह
इस नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ 18 सितम्बर को सुबह 10 बजे राजिम रेलवे स्टेशन परिसर में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। नई ट्रेन सेवा और विस्तारित परिचालन से रायपुर, अभनपुर और राजिम के बीच यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को सीधे रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम क्षेत्रीय यात्रियों को तेज, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प प्रदान करेगा।
यह गाड़ी 18 सितम्बर को विशेष सेवा (06 76 7 राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल) के रूप में चलाई जाएगी। इसके बाद 19 सितम्बर से गाड़ी संख्या 6 8 76 6 /6 8 76 7 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर प्रतिदिन दोनों छोर से नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होगी। इस ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी और 02 पावरकार सहित कुल 08 कोच होंगे।
नई समय सारणी का विवरण
नए कार्यक्रम के अनुसार 6 8 76 0 रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर सुबह 9 बजे रायपुर से रवाना होकर 10.35 बजे राजिम पहुँचेगी। 6 8 76 1 अभनपुर-रायपुर मेमू दोपहर 12.45 बजे अभनपुर से रवाना होकर 11.10 बजे राजिम पहुंचेगी। इसी तरह, 6 8 76 2 शाम 4.20 बजे रायपुर से चलकर 6 बजे राजिम पहुँचेगी और 6 8 76 3 रात 8 .15 बजे अभनपुर से चलकर 6 .30 बजे राजिम पहुंचेगी।



