Latest Posts

चाकू की नोक पर मारपीट और लूट-युवक घायल


बदमाशों द्वारा पीड़ित से 2000 रुपये नगद और पर्स छीन मारपीट करने का आरोप
कोरबा ( संवाद साधना ) कोरबा-पश्चिम में उरगा थाना क्षेत्र के कुरुडीह रोड पर विगत रात्रि लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुरुडीह निवासी जितेन्द्र कुमार (36 वर्ष) मंगलवार रात ड्यूटी समाप्त कर बाल्को प्लॉट से अपने घर लौट रहे थे। तब लगभग 10:30 बजे कुरुडीह ओवर ब्रिज के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। बताया जा रहा हैं की बदमाश नकाब पहने हुए थे और काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे। उन्होंने चाकू की नोक पर जितेन्द्र से मारपीट की और उनके पास रखा पर्स छीन लिया जिसमें लगभग 2000 रुपये नगद थे। घटना के दौरान पीड़ित घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर पूर्व में भी कई बार लूटपाट और मारपीट की घटनाएं घट चुकी हैं। लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन को इस सड़क मार्ग पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने की तत्काल आवश्यकता है, ताकि आम नागरिक और राहगीर सुरक्षित रह सकें। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss