Latest Posts

विकासखंड स्तरीय स्पर्धा में 450 खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा

अभनपुर, संवाद साधना। विकासखंड स्तरीय शालेय क्रीडा खो-खो, कबड्डी 14, 17, 19 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन जियोदया नगर खेल मैदान में किया गया। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ।

इस प्रतियोगिता में अभनपुर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 450 बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। तीन-तीन खो-खो, कबड्डी खेल मैदान निर्माण कर प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया।

साथ ही खेल अनुशासन और साक्षरता शपथ सभी को दिलाया गया।

इस अवसर पर एबीओ राजेश साहू, वरिष्ठ खेल अधिकारी बीआर साहू, वरिष्ठ खेल प्रशिचक्षक एसआर सिन्हा, केसी मिश्रा, बीएस ठाकुर, शिवनंदन देवांगन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पोमन लाल तारक, रितेश चंद्राकर, लुकेश नामदेव उपस्थित रहे। मंच संचालन रघुनाथ यदु ने किया। यह जानकारी अभनपुर खेल अधिकारी डॉ. विजय रत्नाकर ने दिया।

Latest Posts

Don't Miss