Latest Posts

मंत्री केदार कश्यप के बंगले का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, राजधानी में कांग्रेस का प्रदर्शन मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट का आरोप 

रायपुर, संवाद साधना। वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता मंत्री केदार कश्यप के बंगले का घेराव करने कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निकले थे, जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बाईक रैली निकालकर मंत्री का निवास घरने निकले कांग्रेसी।
बस्तर जिले में एक सरकारी गेस्ट हाउस के संविदा कर्मचारी ने राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है, हालांकि भाजपा नेता ने इस आरोप का खंडन किया है। इन आरोपों से राजनीतिक भूचाल आ गया है और विपक्षी कांग्रेस ने कश्यप को मंत्रिमंडल से हटाने और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस पूरे मामले को लेकर बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि, खितेन्द्र पांडे ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आगे की जांच जारी है।
मोतीबाग के पास पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका इस दौरान झूमाझटकी हुई।
भाजपा नेताओं का दिमाग सातवें आसमान पर, पुलिस नहीं लिख रही एफआईआर: विकास
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेताओं का दिमाग सातवें आसमान पर है। भाजपा के नेता जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कहीं गाली गलौज मारपीट की जा रही है।विकास ने कहा क मंत्री केदार कश्यप ने एक कर्मचारी को बंद कमरे में बुलाकर गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित कर्मचारी ने अपनी आपबीती खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को फोन पर बताई है। उपाध्याय ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। कांग्रेस पार्टी उसकी लड़ाई लड़ रही है और इसके उलट कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विकास ने कहा कि भाजपा को नैतिकता के नाते मंत्री केदार कश्यप से इस्तीफा लेना चाहिए। उपाध्याय ने कहा कि जब तब पीड़ित को न्याय नहीं मिलता कांग्रेस लड़ाई सडक़ पर जारी रहेगी।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित कर्मचारी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार और मंत्री केदार कश्यप की होगी।

Latest Posts

Don't Miss