Latest Posts

ड्रग्स सिंडिकेट की क्वीन नव्या मलिक और विधि अग्रवाल रायपुर कोर्ट में पेश, हाई-प्रोफाइल केस में उठे बड़े नाम

रायपुर, संवाद साधना। पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन और दिल्ली से मंगवाई गई एमडीएमए जैसी खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई में शामिल इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को रायपुर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को पेश किया गया। इन दोनों के साथ इस केस से जुड़े अन्य आरोपी ऋषि राज टंडन, मोनू बिश्नोई और हर्ष आहूजा को भी कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने किसी भी आरोपी की रिमांड नहीं मांगी, जिससे संकेत मिलते हैं कि पूछताछ में पुलिस को पुख्ता सबूत मिल चुके हैं।
ड्रग्स की चकाचौंध के पीछे अंधेरा
पुलिस जांच में सामने आया है कि नव्या और विधि हर महीने मुंबई और गोवा के हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का हिस्सा बनती थीं। रायपुर लौटकर ये नेटवर्क संभालती थीं और शहर के कई वीआईपी इलाकों जैसे नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड, चंद्रखुरी, और आसपास के फार्महाउस व क्लबों में रातभर चलने वाली ड्रग पार्टियों का आयोजन करती थीं।
विधि अग्रवाल की इवेंट कंपनी बिहाइंड द सीन्स’ ने रायपुर के नामी होटल्स, क्लब्स और मैरिज पैलेस में न्यू ईयर पार्टी समेत कई हाई-एंड इवेंट आयोजित किए, जिनके जरिए ड्रग्स नेटवर्क फैलाया गया।
850 से ज्यादा रईसजादे रडार पर
इस पूरे नेटवर्क के तार रायपुर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ में फैले हुए हैं। अब तक की जांच में पुलिस को 850 से अधिक रईसजादों के नाम मिले हैं, जिनमें होटल कारोबारी, बिल्डर्स, और राजनेताओं के बेटे तक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इस ड्रग सिंडिकेट के बड़े खिलाडिय़ों तक पहुंचने की तैयारी में है। जल्द ही कई बड़ी गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
चार आराेपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल

टिकरापारा पुलिस ने द्वारा ड्रग्स मामले में पकड़े गए आरोपियों की भी पेशी हुई है। इसमें गुरजीत सिंह उर्फ गुरुजी, चरणजीत सिंह उर्फ चांद, लवजीत सिंह उर्फ बंटी को किया गया। 15 सितंबर तक सभी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल। ड्रोन के सहारे पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाने का आरोप है। अब तक इस मामले में 24 आरोपियेां को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

Latest Posts

Don't Miss